- 6 views
इस वर्ष आईईईई यूपी अनुभाग की पुरस्कार एवं मान्यता समिति ने यूपी में अन्य परिपक्व छात्र शाखाओं की तुलना में नवजात आईईईई छात्र शाखा, आईआईआईटीए को वरीयता दी है। आईईईई यूपी अनुभाग की कार्यकारी समिति ने पुरस्कार एवं मान्यता समिति द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन किया तथा 14 फरवरी 2015 को आईआईटीए कानपुर में आयोजित अपनी वार्षिक आम सभा (एजीएम) में वर्ष 2014 के लिए आईआईआईटीए इलाहाबाद को "सर्वश्रेष्ठ छात्र शाखा का पुरस्कार" देने की घोषणा की। यह पुरस्कार अविनाश कुमार (अध्यक्ष, आईईईई-एसबी-आईआईआईटीए) द्वारा ग्रहण किया गया।
